डीएमई पर लूट करने वाला 10 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Criminal Carrying a ₹10,000 Reward for Robbery on DME Arrested After an Encounter. IMAGE CREDIT पुलिस

मोदीनगर (शिखर समाचार)। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (डीएमई) पर कार में लिफ्ट देकर यात्रियों को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से लूटा गया मोबाइल, तमंचा और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

डीएमई पर लिफ्ट देकर यात्रियों से लूटपाट करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बीते 28 जुलाई की रात मुजफ्फरनगर निवासी प्रेमपाल सिंह ग्रेटर नोएडा जाने के लिए परतापुर टोल के पास खड़े थे, जहां कार सवार बदमाशों ने उन्हें कम किराया बताकर बैठा लिया था। डीएमई पर पहुंचने पर बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर नकदी व अन्य सामान लूट लिया और फेंककर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस पहले ही एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, तमंचा बरामद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/’

एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शुक्रवार देर रात क्राइम ब्रांच और भोजपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित बदमाश वारदात की फिराक में घूम रहा है। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, तो वह भागने लगा और बाइक फिसलने पर घिर जाने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाश की पहचान राजेंद्र उर्फ राजू (निवासी न्यू कोंडली, न्यू अशोक नगर, दिल्ली) के रूप में हुई है। पकड़े गए शातिर अपराधी पर विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Share This Article
Leave a comment