आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 : डीएम ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Constable Recruitment Exam 2025: District Magistrate inspects examination centers — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा के सफल, पारदर्शी एवं नकलविहीन संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने गाजियाबाद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।

परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

निरीक्षण के दौरान डीएम ने परीक्षा केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं बायोमैट्रिक सत्यापन संबंधी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

सेठ मुकुंद लाल और नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

डीएम ने सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज एवं नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और संचालन प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के समय एसडीएम सदर अरुण दीक्षित सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/

डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा का सफल और शांतिपूर्ण संचालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

Share This Article
Leave a comment