गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
थाना कवि नगर पुलिस ने 9 अप्रैल 2026 को हुई जितेंद्र की हत्या का खुलासा कर दिया है। जितेंद्र का शव नाले में मिला था और उसे गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी
एसीपी कवि नगर सूर्यबली मौर्य ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जितेंद्र की हत्या के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और गहन जांच के बाद गौरव, बॉबी, विशांत और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा और एक खोखा भी बरामद किया है।
महिलाओं से अभद्र व्यवहार बना हत्या की वजह
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने खुलासा किया कि जितेंद्र उनके घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करता था। जब उन्होंने इस हरकत का विरोध किया, तो वह उनके साथ मारपीट करता था, जिससे बदला लेने के लिए उन्होंने हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 7 फरवरी को भी जितेंद्र की हत्या करने का प्रयास किया था लेकिन सफल नहीं हो पाए।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
आरोपियों ने 9 अप्रैल को हत्या की योजना को अंजाम दिया। उन्होंने विशांत के शराब पीकर सड़क पर पड़े होने का नाटक किया और जितेंद्र को डायमंड फ्लाईओवर के पास बुलाया। जैसे ही जितेंद्र वहां पहुंचा, आरोपियों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। उसे मरा हुआ समझकर सभी मौके से फरार हो गए थे।
