शिविरों में आम नागरिकों का भी मिल रहा है सहयोग – राजीव कुमार ईओ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Common Citizens Are Also Contributing to the Camps – Rajiv Kumar, EO | IMAGE CREDIT TO विभाग

खतौली/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)।

नगरपालिका ईओ राजीव कुमार ने बताया कि नगर में व्यवस्था संभालने हेतु लगाए गए शिविरों में आम नागरिकों का सहयोग भी मिल रहा है और आमजन बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान जहां कांवड़ मार्ग पर सरकारी अमला रात-दिन नजर रखे हुए है, वहीं स्थानीय निवासी भी सहयोग में पीछे नहीं हैं।

नगर क्षेत्र में निजी कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं, जिनमें निशुल्क नाश्ता, भोजन के साथ ही दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को शुरू किए गए सेवा शिविर के अलावा पहले से ही नगर में अलकनंदा गंग नहर पुल एवं जानसठ तिराहे पर प्रशासनिक व्यवस्था शिविर भी संचालित हैं।

इन शिविरों में कांवड़ियों को सड़क पर आवागमन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से संभाली जा रही व्यवस्था

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्रशासन द्वारा एनएच-58 पर वाहनों को पूर्णतया बंद कर दिया गया है, लेकिन नगर व्यवस्था के अंतर्गत इस मार्ग पर क्षेत्रवासी आ-जा रहे हैं। उनके आवागमन के दौरान कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो, इसी व्यवस्था को सुचारू तरीके से चलाने की जिम्मेदारी इन शिविरों पर है।

इसके लिए अलग-अलग सेवादारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तैनात पुलिसकर्मी भी कांवड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे हैं।

शुक्रवार को भी इन शिविरों में सेवादार अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए। इन शिविरों का संचालन पालिका, पुलिस एवं प्रशासन संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment