जनपद में 201 स्थानों पर मेगा हेल्थ कैंप का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया वर्चुअल शुभारंभ, हजारों श्रमिकों को मिला नि:शुल्क उपचार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Chief Minister Yogi Adityanath virtually inaugurated mega health camps at 201 locations in the district from Lucknow, providing free treatment to thousands of workers. IMAGE CREDIT TO सूचना विभागChief Minister Yogi Adityanath virtually inaugurated mega health camps at 201 locations in the district from Lucknow, providing free treatment to thousands of workers. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)
श्रमिक दिवस के अवसर पर जनपद गौतमबुद्धनगर में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप का वर्चुअल शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। यह आयोजन श्रमवीर सम्मान समारोह-2026 के अंतर्गत श्रमिकों को नि:शुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

201 स्थानों पर चला मेगा हेल्थ कैंप

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जनपद के कुल 201 स्थानों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इस मेगा कैंप में 134 सरकारी अस्पताल, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, मोबाइल हेल्थ वैन (मुख्यमंत्री आरोग्य रथ) तथा 67 निजी अस्पतालों की सहभागिता रही। निजी क्षेत्र के प्रमुख अस्पतालों यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मैक्स हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल, फोर्टिस हॉस्पिटल, फेलिक्स हॉस्पिटल और शारदा हॉस्पिटल ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अभियान को व्यापक स्वरूप प्रदान किया।

कैंप में श्रमिकों को सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, विभिन्न जांचें, निःशुल्क दवाइयों का वितरण तथा गंभीर बीमारियों की पहचान जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों और उनके बच्चों की शिक्षा व पोषण संबंधी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

सामाजिक सहभागिता और जागरूकता अभियान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस आयोजन में निजी अस्पतालों और गैर सरकारी संगठनों की भागीदारी सराहनीय रही, जिसने इस जनकल्याणकारी अभियान को और प्रभावी बनाया। “दादी की रसोई” संस्था द्वारा कैंप में आए श्रमिकों के लिए निःशुल्क भोजन, गमछा और टोपी वितरित किए गए। साथ ही जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी किया गया।

जिला प्रशासन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी विभागों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से श्रमिकों और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।

Share This Article
Leave a comment