गाजियाबाद (शिखर समाचार)। आईएमएस गाजियाबाद के विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम परिसर में 29 सितंबर को स्वच्छ भारत अभियान के तहत ‘स्वच्छ परिसर, उज्ज्वल भविष्य’ थीम पर स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सामूहिक जिम्मेदारी तथा स्वच्छ एवं हरित परिसर के प्रति प्रतिबद्धता विकसित करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन सामान्य सचिव सीए डॉ. राकेश छारिया के मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य अतिथि एवं निदेशिका प्रोफेसर डॉ. जसकीरन कौर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जैव विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. पंकज कुमार राय और प्रबंधन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. कुमार सौरव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समन्वय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर डॉ. ऋषि कुमार सिंह और सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्थिरता क्लब की समन्वयक डॉ. संघदीप गौतम ने किया।
स्वच्छता शपथ और जागरूकता रैली का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता शपथ, जागरूकता रैली और परिसर स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने निर्धारित क्षेत्रों की सफाई करने के साथ रैली के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। विभिन्न विभागों के 374 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छ परिसर, स्वस्थ समुदाय तथा उज्ज्वल भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
374 विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छ परिसर का संकल्प
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
कार्यक्रम में प्रो. संजय शर्मा, डॉ. ममता बारिक, डॉ. रश्मि वैष्णव, डॉ. अर्चना गुप्ता, खेल अधिकारी कपिल चौधरी, मुख्य वार्डन देवेंद्र पांडे, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से रिंकू शर्मा और प्रशासन विभाग से उमेश शर्मा सहित शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में करण पासवान, वंश शर्मा, पावनी कौशिक, तनिष्क डोभाल, दिव्या कंसल, वंशिका चौहान, माही त्यागी, अंशिका राणा, अंशिका चौधरी, सिमरप्रीत, भूमिका कौशिक, अवनी गर्ग, खुशी लोधी, प्रज्ञा, नवनीत और अनुज कुमार सहित विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ परिसर के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
