ब्राह्मण समाज में रोष, सपा नेता राजकुमार भाटी के खिलाफ तहसील और थाने में दी तहरीर

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“Anger in the Brahmin community; a complaint was submitted at the tehsil and police station against SP leader Rajkumar Bhati.” IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में बुधवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने गढ़मुक्तेश्वर तहसील पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में समाज के लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए सपा नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं गढ़मुक्तेश्वर थाना अध्यक्ष को भी इस संबंध में तहरीर दी गई।

तहसील और थाने पर जोरदार प्रदर्शन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग तहसील और थाने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समाज विशेष पर इस प्रकार की टिप्पणी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

समाज में सौहार्द बनाए रखने की मांग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

विजेंद्र शर्मा ने कहा कि समाज में वैमनस्य फैलाने वाले लोगों का ब्राह्मण समाज पुरजोर विरोध करेगा और प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की अपेक्षा करता है।

सैकड़ों लोग रहे मौजूद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

इस दौरान पंडित विजेंद्र शर्मा, अनुज शर्मा, पंडित संजय शास्त्री, महेश शर्मा, श्रीभगवान शर्मा, करण शर्मा, आशुतोष शर्मा, जिला संरक्षक डॉ. हर्षवर्धन शर्मा, पंडित मूलचंद शर्मा, प्रदीप शर्मा, पंडित विनोद शर्मा, धनंजय तिवारी, बच्चन शर्मा, राजवीर शास्त्री, शैलेश शास्त्री, टिंकू शर्मा, राहुल, रिंकू शर्मा, अंकुर त्यागी, शोभित ठाकुर, पवन शर्मा, अवनीश चौहान, कर्ण गौतम, अमित जोगी, अंकित राजपूत, रोहित पंडित, अंकित शर्मा, प्रशांत पंडित समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment