आईटीएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में पूर्व छात्र मिलन समारोह, पुरानी यादें हुईं ताजा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Alumni reunion held at ITS School of Management, bringing back cherished memories IMAGE CREDIT TO इंस्टीट्यूट

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मोहन नगर स्थित आईटीएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में शनिवार को पूर्व छात्र मिलन समारोह-2026 का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 1997 से 2024 तक के विभिन्न बैचों के पूर्व छात्र-छात्राओं, शिक्षक और वर्तमान विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह का उद्देश्य पूर्व छात्रों को संस्थान से दोबारा जोड़ने के साथ उनके अनुभवों और स्मृतियों को साझा करने के लिए मंच उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. अजय कुमार ने स्वागत संबोधन में पूर्व छात्रों और संस्थान के बीच मजबूत एवं दीर्घकालिक संबंधों के महत्व पर प्रकाश डाला। आईटीएस शिक्षा समूह के अध्यक्ष डॉ. आरपी चड्ढा और उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा ने पूर्व छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

पूर्व छात्रों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

समारोह में विभिन्न बैचों के पूर्व छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। गणेश वंदना, समूह नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। अनुभव-साझाकरण सत्र में पूर्व छात्रों ने संस्थान से जुड़ी अपनी यादें और व्यावसायिक अनुभव साझा किए। इससे वर्तमान विद्यार्थियों को भी वरिष्ठ पूर्व छात्रों से सीखने और संवाद करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों के लिए आयोजित मनोरंजक खेलों ने समारोह में उत्साह बढ़ाया।

सामान्य सभा की बैठक और भाग्यशाली ड्रा का आयोजन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम में पीजीडीएम की अध्यक्ष डॉ. डीके पांडेय की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक भी हुई, जिसमें पूर्व छात्र समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इसके बाद पूर्व छात्रों के लिए भाग्यशाली ड्रा आयोजित किया गया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का औपचारिक समापन हुआ। बाद में सभी प्रतिभागियों ने रात्रिभोज में हिस्सा लिया।

Share This Article
Leave a comment