यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा से लेकर यातायात तक तैयारियां अंतिम चरण में

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Administration on Alert Ahead of the UP International Trade Show; Preparations from Security to Traffic Management in Final Stage IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। गुरुवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मेघा रूपम ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद एक्सपो मार्ट के सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक कर विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, यातायात, पार्किंग और विशिष्ट अतिथियों के आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश और निकास द्वारों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा विशिष्ट अतिथियों के आवागमन के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। यातायात सुचारु रखने के लिए आवश्यकता के अनुसार बैरिकेडिंग, मार्ग परिवर्तन और पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए।

अग्नि सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक तैयारियों का जायजा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी ने अग्नि सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं, एंबुलेंस, खाद्य सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध और आपसी समन्वय के साथ निर्वहन करने तथा कमियों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। हेलीपैड और विशिष्ट अतिथियों के आगमन से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी पुनः परीक्षण कराने को कहा गया।

देश-विदेश से पहुंचेंगे उद्यमी, खरीदार और निवेशक

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी ने कहा कि आयोजन में देश-विदेश से उद्यमी, खरीदार, निवेशक और प्रतिनिधि पहुंचेंगे, इसलिए सभी विभाग पूरी सतर्कता के साथ व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा, यमुना विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र भाटिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment