एडीजी भानु भास्कर ने शामली कोतवाली का किया निरीक्षण, त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
ADG Bhanu Bhaskar Inspects Shamli Kotwali Police Station, Leads Flag March Ahead of Festivals. IMAGE CREDIT TO पुलिस

शामली (शिखर समाचार)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने शनिवार को शामली कोतवाली का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

कोतवाली का निरीक्षण कर दिए सतर्कता के निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

एडीजी ने कोतवाली में अभिलेखों, हवालात और मालखाने का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। त्योहारों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा शांति व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को भी कहा।

फ्लैग मार्च कर आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

भानु भास्कर ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करें और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरकर सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment