गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने फैक्ट्री से चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, चोरी किए गए लोहे के मशीनरी पार्ट्स सहित अन्य सामान और नकदी बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई से चोरी की घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का रास्ता साफ हुआ है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को वादी के कारखाने में चोरी की घटना हुई थी। मामले की जांच के दौरान थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार संख्या HR55AD4437 बरामद की गई।
स्विफ्ट डिजायर कार समेत चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे के मशीनरी पार्ट्स के छह नग, KULKAPAI POWER TOOLS DRILL मशीन, दो तांबे की लीड, एक कमानी, एक आईफोन मोबाइल फोन ग्रे रंग तथा एक सैमसंग ए-23 मोबाइल फोन सिल्वर रंग, जो क्षतिग्रस्त हालत में है, बरामद किया है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 4,000 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है।
आरोपियों से पूछताछ कर जुटाई जा रही जानकारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान की पहचान व घटना से संबंधित तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
