गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों पर कसा शिकंजा, इन्द्रप्रस्थ योजना में 20 से अधिक भूखण्डों पर हुई बड़ी कार्रवाई

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Ghaziabad Development Authority Cracks Down on Illegal Constructions IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने शहर में हो रहे अवैध निर्माणों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त रुख अपनाया है। उपाध्यक्ष के निर्देशों के अनुपालन में प्रवर्तन जोन-8 की टीम ने इन्द्रप्रस्थ योजना के अन्तर्गत 20 से अधिक भूखण्डों पर कार्रवाई की है, जहाँ स्वीकृत मानचित्र के विपरीत अतिरिक्त इकाइयाँ, अतिरिक्त मंजिलें और व्यावसायिक निर्माण किए जा रहे थे।

अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई – प्राथमिकी, विद्युत न मिलने और रजिस्ट्री रोकने के लिए कदम उठाए गए

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ghaziabad-air-pollution-severe-air-quality-despite-restrictions-40028969.html

प्राधिकरण द्वारा ऐसे निर्माणकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु संबंधित थाना को तहरीर सहित पत्र प्रेषित किए गए हैं। साथ ही, अवैध रूप से निर्मित अतिरिक्त इकाइयों और दुकानों को विद्युत संयोजन न दिए जाने के लिए मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड को पत्र भेजा गया है। इसके अलावा, इन सम्पत्तियों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए उप-निबंधक, लोनी को भी पत्र प्रेषित किया गया है।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और इनके विरुद्ध निरंतर अभियान जारी रहेगा।
जनसामान्य से अपील की गई है कि वे किसी भी फ्लैट या दुकान को खरीदने से पूर्व उसकी वैधता की जानकारी गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से अवश्य प्राप्त करें, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी परेशानी से बचा जा सके।

Share This Article
Leave a comment