उत्तराखंड स्थापना दिवस पर हरिद्वार में होंगे भव्य आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले और मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Grand Celebrations to Be Held in Haridwar on Uttarakhand Foundation Day; Outstanding Performers and Meritorious Students to Be Honoured. IMAGE CREDIT TO: सूचना विभाग

हरिद्वार (शिखर समाचार)। उत्तराखंड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ जनपद हरिद्वार में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर ऋषिकुल सभागार में मुख्य समारोह आयोजित होगा, जबकि जनपद के सभी विकासखंडों में भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विकासखंडों के अधिकारी भी आभासी माध्यम से जुड़े।

ऋषिकुल सभागार में होगा मुख्य समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस उत्तराखंड की गौरवशाली विकास यात्रा, उपलब्धियों और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षा विभाग को विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं। समारोह स्थल पर सभी संबंधित विभाग अपनी योजनाओं और उपलब्धियों से जुड़े प्रदर्शनी कक्ष लगाएंगे। इनके माध्यम से आमजन को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी जाएगी। पात्र व्यक्तियों को चिह्नित कर योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी जोर दिया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वच्छता और सजावट पर विशेष जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अन्य गतिविधियां भी आयोजित होंगी। नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों, भवनों और प्रमुख चौराहों को आकर्षक एलईडी रोशनी से सजाया जाएगा। समारोह स्थल पर मंच, बैठक, सफाई, बिजली, यातायात, पार्किंग और सुरक्षा की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।

बैठक में जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भंडारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सतीश जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, मुख्य जिला क्रीड़ा अधिकारी रविन्द्र सिंह और जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चन्द्र पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment