अपराध नियंत्रण और त्योहारों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, एडीसीपी ने दिए सख्त निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Police Review Meeting on Crime Control and Festival Security; ADCP Issues Strict Directives. IMAGE CREDIT TO: पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 2 नवंबर 2026 को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात राजकरन नैय्यर ने रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित परमजीत हॉल में सर्किल साहिबाबाद और सर्किल शालीमार गार्डन के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में थाना साहिबाबाद, थाना लिंक रोड, थाना शालीमार गार्डन और थाना टीला मोड़ के सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी तथा चौकी एवं हल्का प्रभारियों ने प्रतिभाग किया।

अपराध नियंत्रण और सक्रिय अपराधियों पर सख्ती के निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए वांछित एवं सक्रिय अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। क्षेत्र में नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ उनकी रोकथाम के लिए भी प्रभावी पुलिसिंग जरूरी है।

त्योहारों पर बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर रहेगी विशेष निगरानी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा गया।

पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय और सतर्कता बरतने की हिदायत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

साथ ही थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहने, आमजन से संवाद बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।

Share This Article
Leave a comment