हैबतपुर के डूब क्षेत्र में प्राधिकरण का बुलडोजर, 40 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई कब्जामुक्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Authority deploys bulldozer in Haibatpur’s submerged zone, reclaiming 40,000 square metres of encroached land. IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण और जमीन पर कब्जे के खिलाफ प्राधिकरण का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने ग्राम पुराना हैबतपुर के डूब क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लगभग 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर की गई। आरोप है कि कालोनाइजर डूब क्षेत्र की जमीन पर अवैध कॉलोनी बसाने के लिए बाउंड्री बनाकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे।

डूब क्षेत्र में 40 हजार वर्ग मीटर जमीन से हटाया अवैध निर्माण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार ने परियोजना विभाग को अवैध निर्माण करने और जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व कर रहे प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुमित यादव ने कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण करना नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों में प्राधिकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कालोनाइजरों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई न गंवाएं। ग्रेटर नोएडा में किसी भी स्थान पर जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर भूमि के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

पुलिस के सहयोग से ध्वस्त की गई अवैध कॉलोनी की तैयारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि पुराना हैबतपुर के डूब क्षेत्र में लगभग 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी की जा रही थी। परियोजना विभाग के कार्यवृत्त एक के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर के नेतृत्व में प्रबंधक प्रशांत समाधिया और अन्य कर्मचारियों की टीम ने पुलिस के सहयोग से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment