दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने को प्रशासन ने तेज किया जागरूकता अभियान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Administration Intensifies Awareness Campaign to Boost Participation of Voters with Disabilities IMAGE CREDIT TO: सूचना विभाग

देहरादून (शिखर समाचार)। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन दिव्यांग मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने और सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। जिला स्वीप टीम की ओर से दिव्यांगजनों को उनके मताधिकार, मतदान प्रक्रिया और निर्वाचन के दौरान उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देकर सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इसी क्रम में 21 अक्टूबर को डालनवाला स्थित गांधी शताब्दी अस्पताल में दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला स्वीप टीम ने दिव्यांगजनों को मतदान के महत्व, निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी भूमिका तथा सुगम और सुलभ मतदान की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक कर उनकी सहभागिता बढ़ाना रहा।

वहीं, 22 अक्टूबर को जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून के निर्देशन में खंड विकास कार्यालय, डोईवाला में दिव्यांगजनों के लिए मतदाता साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय, समाज कल्याण विभाग और चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में मतदाता साक्षरता, निर्वाचन संबंधी सुविधाओं और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

सुलभ मतदान व्यवस्था के लिए मतदाता साक्षरता शिविर आयोजित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

शिविर में जिला स्वीप टीम ने स्टॉल लगाकर जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया। टीम ने दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति जागरूक करने और निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता को बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में दिव्यांगजनों सहित समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में समावेशी और सुलभ मतदान व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सके।

Share This Article
Leave a comment