276 अंक पाकर सारंग प्रजापति ने भर्ती परीक्षा में हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान, शामली में हुआ सम्मान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Sarang Prajapati Secures First Rank in the State in the Recruitment Exam with 276 Marks, Felicitated in Shamli. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 300 में से 276 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले बागपत जनपद के दोघट निवासी सारंग प्रजापति का शामली में भव्य अभिनंदन किया गया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और जिले में खुशी का माहौल है। सारंग ने अपनी मेहनत और सफलता से प्रजापति समाज का गौरव बढ़ाया है।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में प्रदेश में प्रथम आए सारंग प्रजापति का सम्मान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अखिल भारतीय कुम्हार सुधार सभा एलम और प्रजापति जन कल्याण सेवा समिति शामली की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सारंग प्रजापति को पगड़ी और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भी भेंट किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रमुख समाजसेवी संजीव कुमार प्रजापति ने कहा कि सारंग की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपनी उपलब्धि से साबित किया है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। उनकी सफलता समाज की आने वाली पीढ़ियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।

सम्मान समारोह में समाज के गणमान्य लोगों ने दी बधाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/\

इस अवसर पर अखिल भारतीय कुम्हार सुधार सभा एलम के अध्यक्ष श्रीपाल सिंह प्रजापति, सचिव सुंदर लाल प्रज

Share This Article
Leave a comment