आईटीएस मोहननगर में प्रतिभाओं का जलवा, 800 विद्यार्थियों ने ‘मोरक्को-ए-टैलेंट उत्सव’ में लिया हिस्सा

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
A Display of Talent at ITS Mohan Nagar: 800 Students Participate in ‘Morocco-A-Talent Utsav’ IMAGE CREDIT TO इंस्टीट्यूट

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। आईटीएस मोहननगर के स्नातक परिसर में बीबीए और बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ‘मोरक्को-ए-टैलेंट उत्सव-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान के चाणक्य प्रेक्षागृह में आयोजित इस रंगारंग समारोह में लगभग 800 विद्यार्थियों ने भाग लिया। गायन, नृत्य, अभिनय और फैशन शो सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और मंचीय आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों को अपनी बहुआयामी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और उनमें नई ऊर्जा का संचार करना रहा।

आईटीएस एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के बल पर अपनी क्षमताओं को विकसित कर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। स्नातक परिसर की प्राचार्य डॉ. नैंसी शर्मा ने शिक्षा के साथ अनुशासन, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि और प्रतिभा पहचानने, असफलताओं से सीखने और उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

बीबीए और बीसीए वर्ग में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिला सम्मान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बीबीए वर्ग में वंश शर्मा को मिस्टर चार्मिंग पर्सनैलिटी और अन्वेषा को मिस चार्मिंग पर्सनैलिटी चुना गया। आर्यवीर और डिंपल चौहान क्रमशः मिस्टर एवं मिस शो स्टॉपर बने। यतिन और राशि को स्टाइलिश, अर्जुन और खुशी बावरिया को क्राउड फेवरेट तथा सावन सिंह और शाइना को टैलेंटेड श्रेणी में सम्मान मिला। बीसीए वर्ग में कुनाल और सौम्या चार्मिंग पर्सनैलिटी, यश भारद्वाज और कृतिका शो स्टॉपर, नाजिम और ख्याति परवीन स्टाइलिश, निकुंज राठौर और गार्गी शर्मा क्राउड फेवरेट तथा गौतम और अंशिका तोमर टैलेंटेड चुने गए।

सर्वश्रेष्ठ परिधान के विजेताओं का हुआ चयन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/\

सर्वश्रेष्ठ परिधान के लिए बीबीए वर्ग में मोहम्मद जियान और श्रेया शर्मा तथा बीसीए वर्ग में केतन और शिवांगी को चुना गया। निर्णायक मंडल में मॉडल यशस्विनी चतुर्वेदी और नृत्य निर्देशक सोनू सागर शामिल रहे। उन्होंने प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंचीय प्रस्तुति का मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर.पी. चड्ढा, प्राचार्य डॉ. नैंसी शर्मा, शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ. विदुषी सिंह, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment