भोजपुर पुलिस पर बरामदगी में जेवरात बदलने का आरोप, एसीपी कार्यालय के बाहर हंगामा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Bhojpur Police Accused of Replacing Recovered Jewelry; Protest Outside ACP Office — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार)। भोजपुर थाना पुलिस पर चोरी के मामले में बरामद असली जेवरात की जगह नकली जेवरात देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर तहसील मुख्यालय स्थित एसीपी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया और मामले में निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की।

असली की जगह नकली जेवरात देने का आरोप, एसीपी कार्यालय पर हंगामा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव निवासी अशोक कुमार के घर से करीब दो महीने पहले जेवरात और नकदी चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद करने का दावा किया था। पुलिस ने पीड़ित परिवार से कहा था कि कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद ही बरामद जेवरात उन्हें सौंपे जाएंगे।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब वे कोर्ट से अनुमति पत्र लेकर भोजपुर थाने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें जो जेवरात दिए, वे असली की बजाय नकली निकले। परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपियों के पास से 50 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई थी, लेकिन पुलिस वह नकदी भी उन्हें नहीं दे रही है। इसी बात से आक्रोशित होकर पीड़ित परिवार एसीपी कार्यालय पहुंचा।

एसीपी ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

एसीपी ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जेवरात की अदला-बदली के आरोप पूरी तरह निराधार हैं, फिर भी परिवार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी।

Share This Article
Leave a comment