उच्च प्राथमिक विद्यालय हसनपुर में मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा और अधिकारों पर दिया जोर

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Emphasis on Women’s Safety and Rights Under Mission Shakti at Upper Primary School Hasanpur — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

जेवर (शिखर समाचार)। कस्बे के जहांगीरपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय हसनपुर में मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति विस्तार से जानकारी दी गई।

महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

शारदीय नवरात्रि के दौरान प्रदेश भर में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत ग्रामीणों एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं के भीतर सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना, उनके अधिकारों के प्रति सचेत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम रही मौजूद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

इस अवसर पर जहांगीरपुर थाने के उप निरीक्षक साहिल प्रताप सिंह, अंकिता शर्मा और धीरेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment