सेंट जोसेफ विद्यालय में एसजेएस टैलेंसिया-2026 का शुभारंभ, 15 विद्यालयों के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
SJS Talencia-2026 Kicks Off at St. Joseph’s School, Showcasing the Talents of Over 250 Students from 15 Schools. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। सेक्टर अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय में शनिवार को एसजेएस टैलेंसिया-2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मेघा रूपम ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद, हाथरस, अलीगढ़ और आगरा सहित विभिन्न क्षेत्रों के 15 विद्यालयों के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने आठ स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।

विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और लक्ष्य निर्धारित करने की दी प्रेरणा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में बड़े सपने देखने के साथ स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना और उन्हें हासिल करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से निरंतर परिश्रम करना जरूरी है। आत्मविश्वास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प सफलता की आधारशिला हैं। असफलताओं से निराश होने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भाग लेने को भी महत्वपूर्ण बताया। इससे विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और प्रबंधन कौशल विकसित होते हैं। उन्होंने मैकबेथ पर आधारित वाद-विवाद को विद्यार्थियों की मौलिक सोच का उदाहरण बताते हुए आयोजन टीम की सराहना की।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से कठिन परिस्थितियों में परिवार, शिक्षकों और मित्रों का सहयोग लेने तथा धैर्य के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।

विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, विद्यालयों ने जीते पुरस्कार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्रतियोगिता में समूह गान में अर्सलाइन कॉन्वेंट विद्यालय, ग्रेटर नोएडा प्रथम रहा। फोटोग्राफी में दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा और वीडियोग्राफी में सेंट फिदेलिस विद्यालय, अलीगढ़ ने पहला स्थान प्राप्त किया। कला प्रतियोगिता में सेंट फिदेलिस विद्यालय, अलीगढ़, तालमेल आधारित स्पर्धा में सेंट डोमिनिक विद्यालय, मथुरा तथा विज्ञान प्रतियोगिता और मोबाइल फोन प्रयोग संबंधी स्पर्धा में जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट विद्यालय, ग्रेटर नोएडा प्रथम रहा। सर्वश्रेष्ठ समूह चयन प्रतियोगिता में समरविल विद्यालय, ग्रेटर नोएडा ने बाजी मारी।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक फादर एंड्रयू कोरिया, फादर सबस्टिन, सौरभ कुमार शर्मा, शशि शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।l

Share This Article
Leave a comment