इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत का आरोप: आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा, तीन घंटे बाद पुलिस ने मामला कराया शांत

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Patient dies allegedly due to negligence in treatment: Angry villagers protest outside hospital; police brought the situation under control after three hours. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

जेवर (शिखर न्यूज़)। कस्बे के खुर्जा रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। गांव चौरोली निवासी किसान कर्मवीर (45) की बीमारी के दौरान मौत हो जाने पर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने सोमवार शाम अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

इलाज के बाद बिगड़ी मरीज की हालत

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जानकारी के अनुसार, गांव चौरोली निवासी कर्मवीर की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें खुर्जा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने अपेंडिक्स के ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों का आरोप है कि कर्मवीर को 26 सितंबर को भर्ती कराया गया था और उनका ऑपरेशन 29 सितंबर को किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और उन्हें तीन दिनों तक होश नहीं आया। इस दौरान परिजनों को मरीज से मिलने भी नहीं दिया गया।

हालत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मरीज को अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें तत्काल ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा गलत ऑपरेशन किए जाने के कारण ही कर्मवीर की जान गई है।

तीन घंटे चले प्रदर्शन के बाद शांत हुए ग्रामीण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मौत की खबर मिलते ही सोमवार शाम बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आक्रोशित लोगों को शांत करने का प्रयास शुरू किया। करीब तीन घंटे चले विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।

इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर निजी अस्पताल के शवगृह में रखवाया। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद मंगलवार को गांव चौरोली में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Share This Article
Leave a comment