मोदीनगर (शिखर समाचार)। निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव डबाना में प्लॉट में रखी निर्माण सामग्री को लेकर हुए विवाद में मंगलवार सुबह चचेरे भाई ने साथी के साथ मिलकर युवक राजू राठी को गोली मार दी। गोली पेट में लगकर आरपार हो गई। हमलावरों से हुई छीना-झपटी में उनका तमंचा मौके पर गिर गया। इसके बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल राजू को उपचार के लिए मोदीनगर के निवोक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
गांव डबाना निवासी राजू राठी किसान हैं। उनके पिता धर्मपाल का काफी समय पहले निधन हो चुका है। राजू अपनी मां विजयवती, बड़े भाई संजीव उर्फ नीटू और छोटे भाई आकाश के साथ रहते हैं। संजीव के अनुसार मकान निर्माण के दौरान कुछ सामग्री चाचा के खाली प्लॉट में रखी गई थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर चचेरा भाई रोहित उर्फ पान्ना रंजिश रखता था।
मंगलवार सुबह आकाश अपनी मां विजयवती को
मंगलवार सुबह आकाश अपनी मां विजयवती को चिकित्सक के पास लेकर गया था, जबकि राजू खेत से लौटकर घर पर कपड़े धो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रोहित उर्फ पान्ना अपने साथी अमन उर्फ मुर्गा के साथ पिस्टल और तमंचा लेकर पहुंचा और निर्माण सामग्री को लेकर राजू से विवाद करने लगा। आरोप है कि रोहित ने राजू पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद राजू ने हमलावरों का मुकाबला किया। इसी दौरान तमंचा गिर गया। ग्रामीणों ने आरोपियों का पीछा किया तो उन्होंने पिस्टल दिखाकर डराया और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
सूचना पर एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
सूचना पर एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम और कार्यवाहक थानाध्यक्ष अरुण बालियान मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने रोहित उर्फ पान्ना और अमन उर्फ मुर्गा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार दोनों के खिलाफ पूर्व में भी फायरिंग का मुकदमा दर्ज है।
