अवकाश प्राप्त सभी श्रमजीवी पत्रकारों को आयुष्मान योजना में शामिल करने की मांग

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Demand to include all retired working journalists under the Ayushman scheme IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

लखनऊ (शिखर समाचार)। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी श्रेणी के अवकाश प्राप्त पत्रकारों और उनके परिवारों को आयुष्मान योजना में शामिल किए जाने की मांग की है। यूनियन का कहना है कि वर्तमान में यह सुविधा केवल मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिल रही है, जबकि लंबे समय तक पत्रकारिता करने वाले अन्य श्रमजीवी पत्रकार भी इस सुविधा के हकदार हैं। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उनके अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद को सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि ऐसे अवकाश प्राप्त पत्रकार, जिन्हें एक निश्चित अवधि तक पत्रकार के रूप में मान्यता प्राप्त रही है, उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाए। इसके साथ ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का पेंशन भुगतान आदेश रखने वाले अन्य श्रमजीवी पत्रकारों को भी योजना में शामिल किया जाए। अन्य श्रमजीवी पत्रकारों के लिए अलग नियमावली बनाने की मांग भी की गई।

अवकाश प्राप्त पत्रकारों और उनके परिवारों को योजना में शामिल करने की मांग

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के प्रादेशिक महामंत्री देवराज सिंह, लखनऊ मंडल अध्यक्ष शिवशरन सिंह, अविनाश शुक्ला, शिव विजय सिंह, टीएन मिश्रा, डीपी शुक्ला और अनिल सैनी शामिल रहे। अपर मुख्य सचिव को महोबा में आयोजित प्रादेशिक प्रतिनिधि सम्मेलन में पत्रकारों को पेंशन, पीजीआई सुविधा के सरलीकरण, सस्ती दर पर आवास एवं भूखंड आवंटन, पत्रकार सुरक्षा कानून तथा प्रेस मान्यता समिति के गठन संबंधी प्रस्ताव भी सौंपे गए।

पत्रकारों के लिए पेंशन और सुरक्षा कानून समेत अन्य मांगें

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

यूनियन के प्रादेशिक अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आयुष्मान योजना में शामिल किए जाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है। ऐसे में 60 वर्ष से अधिक आयु के अवकाश प्राप्त पत्रकारों को भी योजना में शामिल किया जाना चाहिए। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

Share This Article
Leave a comment