मोदीनगर (शिखर समाचार)। डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय, मोदीनगर में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु फ्रेशर्स पार्टी ‘अभ्युदय 2026’ का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलाधिपति डॉ. डी.के. मोदी, कुलसचिव यू.एन. मिश्रा, कुलपति डॉ. पी.एन. हृषिकेश, समस्त डीन, निदेशकगण, विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर को आकर्षक गुब्बारों, फूलों एवं लाइटों से सजाया गया था।
नवप्रवेशित विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और मेहनत करने के लिए किया प्रेरित
समारोह को संबोधित करते हुए कुलाधिपति डॉ. डी.के. मोदी ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि चरित्र, करियर और भविष्य निर्माण का मंच है। उन्होंने छात्रों को बड़े सपने देखने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, कुलपति डॉ. पी.एन. हृषिकेश ने कहा कि विश्वविद्यालय जीवन सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहाँ छात्र ज्ञान, कौशल और अनुशासन पर ध्यान देकर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। कुलसचिव यू.एन. मिश्रा ने भी नवागत छात्रों का स्वागत करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मिस्टर एंड मिस फ्रेशर 2026 प्रतियोगिता रहा समारोह का मुख्य आकर्षण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
कार्यक्रम में सीनियर छात्रों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें समूह नृत्य, गायन, कविता पाठ एवं फैशन रैंप वॉक शामिल रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण मिस्टर एंड मिस फ्रेशर 2026 प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। विजेताओं को कुलाधिपति एवं कुलपति द्वारा ताज व सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। अंत में डीजे धमाल और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
