एसपी सिटी ने कनखल कोतवाली का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
SP City conducts half-yearly inspection of Kankhal Police Station, directs prompt disposal of pending cases IMAGE CREDIT TO पुलिस

हरिद्वार (शिखर समाचार)। पुलिस अधीक्षक नगर ने कनखल कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की सफाई व्यवस्था, कार्यालय, मालखाना, भोजनालय और बैरकों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद कोतवाली में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों से शस्त्रों का अभ्यास कराया गया तथा शस्त्रों की स्थिति का भी परीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना कार्यालय और अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क प्रणाली के अभिलेखों व रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मालखाने में लंबे समय से लंबित मालों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बीट अधिकारियों और हल्का प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने तथा आपात सेवा 112 से संबंधित सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

लंबित विवेचनाओं और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

उन्होंने सभी उप निरीक्षकों को लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों और शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से देखते हुए उनका निस्तारण करने और कार्रवाई की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संचालित सभी पुलिस पोर्टलों पर नियमित रूप से आवश्यक कार्रवाई की जाए।

क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने के दिए निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस अधीक्षक नगर ने चेतक, पुलिस कर्मियों और थाना मोबाइल को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रखते हुए जनता की समस्याओं का समय से समाधान करने की सलाह दी। जिन मामलों का निस्तारण उनके स्तर से संभव न हो, उनकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए गए।

Share This Article
Leave a comment