मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग कर पुलिस ने रोका

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Congress Stages Strong Protest Demanding Removal of Chief Election Commissioner, Police Stop Protesters with Barricades IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बिजनौर (शिखर समाचार)। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना देना था और वहीं ज्ञापन सौंपना था, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास ही भारी बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। कलेक्ट्रेट जाने से रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और रोडवेज बस स्टैंड के पास सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के कथित तानाशाहीपूर्ण रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कड़े शब्दों में विरोध जताया। बाद में मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व आईएएस आरके सिंह और जिला उपाध्यक्ष संगठन जावेद अंसारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट जाने से रोके जाने पर सड़क पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्रदर्शन में हुमायूं बैग, ठाकुर गौतम सिसोदिया, खालिद अंसारी, प्रशांत त्यागी, मुबशिर जमा खान, पीयूष त्रिपाठी, साजिद अली खान, मिसबाबुल हसन, फुरकान महमूद अंसारी, हुकुम सिंह, हाजी नसीम अंसारी, वसीम अकरम, मौ सलीम, हरि सिंह सागर, जसराम सिंह, अहसन जमील, विष्वमोहन, अजीम अंसारी, निजामुद्दीन, गुरमुख सिंह, हिमांशु देवरा, रतिराम सिंह, राम रतन सिंह, कमरुन्निशा, हरिराज, चांद चौधरी, सलेकचंद, होशियार सिंह, अतुल कुमार, साजिदा बेगम, महेश कुमार, अर्जुन सिंह, रईस अहमद, फारूक खान, शमीम गयूर, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार, शारिक अली, गुलसिताब, फहीम अख्तर, जफर मालिक, इदरीस अहमद, रेयान सिद्दीकी, रोहित कुमार, नईम अहमद, इमरान अंसारी, तनवीर अहमद, लताफत हुसैन, भानु प्रकाश, सतेंद्र सिंह, नीरज कुमार, गफ्फार, रकीब आलम, एमए खान, राज कुमार, मुकुल और समीर खान समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment