गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला सूचना विभाग कार्यालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सूचना विभाग के कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के देश के प्रति योगदान और उनके आदर्शों को याद किया गया।
गांधी और शास्त्री के जीवन आदर्शों को किया याद
जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों महापुरुषों के जीवन परिचय एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को स्वतंत्रता के लिए संगठित किया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में अपनाकर राष्ट्रहित में योगदान दिया जा सकता है।
कर्मचारियों ने ईमानदारी से दायित्व निभाने का लिया संकल्प
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करें तथा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें। कार्यक्रम में कार्यालय के कनिष्ठ सहायक मोहम्मद इदरीश, राकेश कुमार, रवि कुमार, दीपांशु कुमार एवं धन सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
