मुरादनगर में 37 हजार वर्ग मीटर में कट रहीं 4 अवैध कॉलोनियों पर गरजा जीडीए का बुलडोजर, भारी विरोध के बीच सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
GDA Bulldozers Demolish Four Illegal Colonies Spread Across 37,000 Square Metres in Muradnagar; Roads and Boundary Walls Razed Amid Heavy Protests IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मंगलवार को मुरादनगर क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ बड़ा ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। प्रवर्तन जोन-02 की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए लगभग 37 हजार वर्ग मीटर (करीब 9 एकड़) से अधिक जमीन पर अवैध रूप से बसाई जा रही चार कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कॉलोनाइजरों ने कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन प्राधिकरण के पुलिस बल ने उन्हें मौके से खदेड़कर अभियान जारी रखा।

इन चार स्थानों पर हुई बड़ी कार्रवाई:

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

° ग्राम सैतली (नवीपुर बम्बा रोड): खसरा संख्या-563 में राजकुमार, दुष्यंत, प्रमोद आदि द्वारा लगभग 18,000 वर्ग मीटर जमीन पर चिनाई कर और सड़कें बनाकर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी, जिसे बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया गया।

° शोभापुर, साई एन्क्लेव: विकास चौधरी उर्फ काजू चौधरी द्वारा विकसित साई एन्क्लेव के पास करीब 1,500 वर्ग मीटर में अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। टीम ने यहां बनी अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया।

° ग्राम भिक्कनपुर: भट्टे के पास खसरा संख्या-537 पर प्रमोद त्यागी द्वारा करीब 9,000 वर्ग मीटर में अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी, जिसे पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

° बीएलएएम पब्लिक स्कूल के पास (नवीपुर बम्बा रोड): सन्नी त्यागी द्वारा लगभग 8,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में मिट्टी भराव और चिनाई करके सड़कें व प्लॉट तैयार किए गए थे, जिन्हें बुलडोजर से तोड़ दिया गया।

सड़कें, बाउंड्रीवॉल और साइट ऑफिस तोड़े गए

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

जीडीए अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर कॉलोनाइजर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत कोई भी नक्शा या वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद दस्ते ने कॉलोनाइजरों द्वारा बनाई गई अवैध सड़कें, बाउंड्रीवॉल और साइट ऑफिसों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन जोन-02 के प्रभारी, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन दस्ते के कर्मचारी और प्राधिकरण पुलिस बल मौजूद रहा। जीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए किसी भी सूरत में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा और आने वाले महीनों में ध्वस्तीकरण व सीलिंग का यह अभियान और तेज किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment