मोबाइल से दूरी और आंगनवाड़ी से जुड़ाव ने बदली रौनक की दुनिया

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Staying Away from Mobile Phones and Connecting with Anganwadi Transformed Raunak’s World IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मुरादनगर ब्लॉक के अमीरपुर गढ़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में नियमित गतिविधियों से रौनक के व्यवहार और सामाजिक सहभागिता में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिता रानी के अनुसार, जब रौनक पहली बार केंद्र पर आया था, तब वह अन्य बच्चों के साथ आसानी से घुल-मिल नहीं पाता था। वह अधिकतर समय अपने आप में रहता था तथा खेल-कूद और सामूहिक गतिविधियों में उसकी भागीदारी भी कम थी। घर पर भी वह काफी समय मोबाइल फोन पर बिताता था, जिसके कारण बच्चों के साथ बातचीत और खेलने के अवसर सीमित हो जाते थे।

आंगनवाड़ी की गतिविधियों से बढ़ी सामाजिक सहभागिता

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

आंगनवाड़ी केंद्र पर नियमित रूप से आने के बाद रौनक को अन्य बच्चों के साथ खेलने, सीखने, बातचीत करने और विभिन्न सामूहिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिला। कार्यकर्ता अनिता रानी ने उसे प्यार, प्रोत्साहन और सहयोग के साथ गतिविधियों में शामिल किया। धीरे-धीरे उसके व्यवहार में बदलाव दिखाई देने लगा।

अब रौनक बच्चों के साथ घुल-मिलकर खेलता है, सामूहिक गतिविधियों में भाग लेता है और दूसरों से बातचीत करने में रुचि दिखाता है।

अभिभावकों को बच्चों की गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने का संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

रौनक की यह यात्रा अभिभावकों के लिए भी संदेश देती है कि बच्चों को खेल, बातचीत और सामूहिक गतिविधियों से जोड़ना उनके विकास में सहायक होता है। मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग को सीमित कर बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्र भेजने और उनकी गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Share This Article
Leave a comment