मोदीनगर (शिखर समाचार)। मोदी शुगर मिल की ओर से पेराई सत्र 2025-26 का किसानों का समस्त गन्ना भुगतान किए जाने पर क्षेत्र के किसानों ने मोदी इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष उमेश कुमार मोदी का सम्मान किया। आयोजित कार्यक्रम में किसानों की ओर से उमेश कुमार मोदी को शाल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
किसानों के सहयोग से शुगर मिल की समस्याओं का समाधान संभव : उमेश मोदी
इस अवसर पर उमेश कुमार मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न कारणों से किसानों के गन्ना भुगतान में देरी हुई थी। किसानों के सकारात्मक सहयोग से शुगर मिल से जुड़ी समस्याओं का समाधान संभव हो सका। उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के किसानों का आभार जताते हुए कहा कि किसानों और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र के विकास को गति दी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि मोदीनगर में पिछले कुछ वर्षों के दौरान कुछ उद्योग बंद हुए हैं, लेकिन अब मोदी इंडस्ट्रीज की ओर से प्रतिवर्ष एक नए उद्योग की पुनर्स्थापना का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
मोदीनगर की औद्योगिक पहचान लौटाने का प्रयास
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
किसान नेता सतपाल तेवतिया ने कहा कि उमेश कुमार मोदी मोदीनगर को उद्योग के क्षेत्र में उसकी पुरानी पहचान दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इस पहल के लिए मोदी का आभार जताया।
कार्यक्रम में सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष राजन चौधरी, राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह, उत्तम त्यागी, राजकुमार नेहरा, बृजभूषण नेहरा, सतपाल तेवतिया, रामौतार त्यागी, बिट्टू और लोकेंद्र खंजरपुर सहित कई किसान मौजूद रहे। मिल की ओर से एनपी बंसल, वेदपाल सिंह मलिक, शोभित नेहरा, राहुल त्यागी और डीडी कौशिक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
