अध्यात्म, सेवा और राष्ट्रसेवा का संगम सतपाल महाराज के जीवन की विशेषता: राज्यपाल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Spirituality, Service and Service to the Nation Define Satpal Maharaj’s Life: Governor IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हरिद्वार (शिखर समाचार)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने सोमवार को हरिद्वार में मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से आयोजित कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, भरत चौधरी और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। राज्यपाल ने सतपाल महाराज को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा निरंतर जनसेवा के लिए ऊर्जा और सामर्थ्य की कामना की।

मानव सेवा और समाज के उत्थान को बताया महत्वपूर्ण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

राज्यपाल ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से सतपाल महाराज ने देश-विदेश में मानव धर्म, आत्मज्ञान, सद्भावना, प्रेम और सेवा का संदेश पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि उनका आध्यात्मिक जीवन मानवता की सेवा और समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। सार्वजनिक जीवन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए वह उत्तराखंड की सेवा कर रहे हैं।

गुरमीत सिंह ने कहा कि ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भारतीय भावना आज पूरी मानवता के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। मानव धर्म, सद्भाव और सर्वधर्म समभाव के माध्यम से इस भावना को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अध्यात्म के साथ सेवा और राष्ट्रहित की भावना समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

सतपाल महाराज की सेवा यात्रा निरंतर आगे बढ़ने की कामना

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

राज्यपाल ने कामना की कि सतपाल महाराज की आध्यात्मिक साधना, मानव सेवा और जनसेवा की यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे। उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज तथा युवा पीढ़ी को सेवा, सद्भाव और राष्ट्र प्रथम की भावना के प्रति प्रेरित करता रहे।

Share This Article
Leave a comment