15 साल पुराने सुझावों को धरातल पर देख 79 वर्षीय बुजुर्ग बोले- थैंक यू नगर निगम

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
After Seeing 15-Year-Old Suggestions Finally Implemented, 79-Year-Old Senior Says, “Thank You, Municipal Corporation” IMAGE CREDIT TO नगर निगम

——–नगर आयुक्त ने शहर और पर्यावरण हित में लंबे समय से सक्रिय जयंत बाबूराव को सम्मानित किया

मोदीनगर (शिखर समाचार)। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित गोविंदपुरी क्षेत्र में दिव्यांग व्यक्ति को रोजगार के लिए रखे गए खोखे को हटाने का नोटिस दिए जाने के विरोध में दिव्यांगजनों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि खोखा हटाकर दिव्यांग का रोजगार छीना गया तो तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

दिव्यांग को रोजगार के लिए मिली थी खोखा रखने की अनुमति

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जानकारी के अनुसार बखरवा गांव निवासी दिव्यांग सचिन को दिव्यांगजन सहायक आयुक्त अंशुल चौहान की ओर से रोजगार के उद्देश्य से खोखा रखने की अनुमति दी गई थी। अनुमति मिलने के बाद सचिन ने गोविंदपुरी क्षेत्र में खोखा रखकर उसमें छोटे-मोटे सामान की बिक्री शुरू कर दी और इसी से अपने परिवार का गुजारा करने लगा। बताया गया कि किसी व्यक्ति ने खोखे को लेकर नगर पालिका परिषद में शिकायत कर दी। इसके बाद सोमवार को नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और सचिन को खोखा हटाने का नोटिस जारी कर दिया।

खोखा हटाने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

नोटिस मिलने की जानकारी पर दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन तहसील मुख्यालय पहुंचे और उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुमति दी गई थी, ऐसे में खोखा हटाने से उसका रोजगार प्रभावित होगा। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि खोखा हटाकर रोजगार छीना गया तो तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। उप जिलाधिकारी कोमल पवार ने प्रदर्शनकारियों को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।

Share This Article
Leave a comment