विश्वकर्मा दिवस पर पुलिस लाइन में विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्र और उपकरणों की पूजा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
**English Translation:** Weapons and equipment worshipped with rituals in police line on Vishwakarma Day IMAGE CREDIT TO पुलिस

हरिद्वार (शिखर समाचार)। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित क्वार्टर गार्द में पुलिस परिवार एकत्रित हुआ। यहां पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात निशा यादव ने जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान पुलिस विभाग में उपयोग किए जाने वाले अस्त्र-शस्त्र, औजार, मशीनों, उपकरणों और अन्य सामान की भी विधिवत पूजा की गई। पूजा के बाद अधिकारियों ने जनपद में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।

पुलिस लाइन रोशनाबाद में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन एसपी बलूनी, क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान, क्षेत्राधिकारी यातायात विपेंद्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा के महत्व को स्मरण करते हुए विभागीय कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरणों की देखभाल और रखरखाव पर भी ध्यान देने का संदेश दिया।

जनपद के सभी थाना कार्यालयों में धार्मिक अनुष्ठान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन के साथ-साथ जनपद के सभी थाना कार्यालयों में भी धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। संबंधित पुलिसकर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर अस्त्र-शस्त्र, औजार और विभिन्न उपकरणों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। पुलिस कर्मियों ने पूजा-अर्चना के दौरान जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पुलिस परिवार में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Share This Article
Leave a comment