शिवालिक नगर में कुंभ तैयारियों का मेलाधिकारी सोनिका ने लिया जायजा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
"Mela Adhikari Sonika takes stock of Kumbh preparations in Shivalik Nagar" IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हरिद्वार (शिखर समाचार)। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए मेला प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र के साथ-साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही से जुड़े आसपास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी विकास कार्यों और व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में मेलाधिकारी सोनिका ने बुधवार को शिवालिक नगर क्षेत्र का भ्रमण कर कुंभ से संबंधित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

भ्रमण के दौरान उन्होंने पुल एवं सड़क निर्माण सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इसके अलावा चौराहों के सुधार, पार्किंग व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों का भी जायजा लिया। मेलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की सुविधा और गुणवत्ता पर विशेष जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि कुंभ मेला-2027 के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मेला क्षेत्र के साथ प्रमुख मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में भी आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन और स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर योजनाबद्ध तरीके से कराए जाएं। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

स्थानीय नागरिकों से संवाद और अधिकारियों की मौजूदगी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस दौरान मेलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र की आवश्यकताओं और कुंभ के दौरान जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में सुझाव लिए। इस अवसर पर एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, एचआरडीए के उद्यान अधिकारी ए.आर. जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment