सेवा संकल्प अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर करें कार्य

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Public Representatives and Officials Should Work Together to Make the Seva Sankalp Campaign Historic IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर रविवार को विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में समीक्षा बैठक हुई। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़, मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की।

बैठक में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया गया कि एक माह तक चलने वाले अभियान में 12 अध्यायों के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट नवाचार चुनौती’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ शामिल हैं। अभियान के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर रहेगा।

जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा काल की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके और अभियान को ऐतिहासिक सफलता मिले।

12 अध्यायों के तहत एक माह तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक में महापौर सुनीता दयाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, विधायक मंजू शिवाच, संजीव शर्मा, अजीत पाल त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, अपर पुलिस आयुक्त राजकरन नय्यर, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता कर अभियान के उद्देश्यों और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

Share This Article
Leave a comment