एयरपोर्ट प्रभावित युवाओं ने स्थायी नौकरी की मांग को लेकर बनाई रणनीति

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Airport-Affected Youth Formulate Strategy to Demand Permanent Jobs IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

जेवर (शिखर समाचार)। नोएडा एयरपोर्ट से प्रभावित किसान परिवारों के युवाओं ने स्थायी नौकरी की मांग को लेकर रविवार को गांव किशोरपुर में बैठक की। बैठक में उमेश भाटी डेवटा भी शामिल हुए। युवाओं ने कहा कि एयरपोर्ट के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित करते समय प्रभावित परिवारों के युवाओं को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक यह वादा पूरा नहीं हुआ है। नौकरी की मांग को लेकर युवा लंबे समय से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।

14 गांवों में जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार का ऐलान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

उमेश भाटी डेवटा ने कहा कि प्रभावित युवाओं की ओर से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के समक्ष भी नौकरी की मांग रखी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब एयरपोर्ट के लिए जिन 14 गांवों की जमीन ली गई है, वहां 18 सितंबर से जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनके बहिष्कार की मांग की जाएगी। साथ ही इन गांवों में उनके प्रवेश पर रोक लगाने की बात भी कही गई।

स्थायी नौकरी और मुआवजे की मांग, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने कहा कि इसके बाद पूरे विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव जाकर अभियान चलाया जाएगा और आगे महापंचायत आयोजित की जाएगी। बैठक में कहा गया कि जब तक प्रभावित युवाओं को एयरपोर्ट में स्थायी नौकरी और अब तक बेरोजगार रहने की अवधि का उचित मुआवजा नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में एयरपोर्ट पर कब्जा करने की चेतावनी भी दी गई। बैठक दोपहर तीन बजे शुरू होकर शाम करीब साढ़े छह बजे तक चली।

Share This Article
Leave a comment