दयावती मोदी पब्लिक स्कूल में नव-निर्वाचित छात्र परिषद का पदग्रहण समारोह

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Investiture Ceremony Held for Newly Elected Student Council at Dayawati Modi Public School IMAGE CREDIT TO स्कूल

मोदीनगर (शिखर समाचार)। दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, मोदीनगर में शुक्रवार को नव-निर्वाचित छात्र परिषद का पदग्रहण समारोह गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्रामीण पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र नाथ तिवारी तथा विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर यातायात सहायक पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र सिंह, मोदीनगर सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम, पुलिस-पब्लिक समन्वयक वीरेश चंद्र सिंह, गोपी कृष्ण गौर और सुनील गुप्ता उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से राजीव बोबल, राघव मोदी, एन.पी. बंसल, शोभित नेहरा, डी.डी. कौशिक और चावला सर मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य वी.के. राणा ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रदान किए जाने वाले बैज केवल पद का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन, नेतृत्व और विद्यालय के प्रति कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।

छात्र परिषद के सदस्यों ने ली पद की शपथ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इसके बाद नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को विभिन्न पदों के बैज प्रदान किए गए। विद्यार्थियों ने पद की शपथ लेकर विद्यालय की प्रतिष्ठा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि सुरेंद्र नाथ तिवारी ने विद्यार्थियों के अनुशासन, आत्मविश्वास और कार्यक्रम के गरिमापूर्ण संचालन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने जिस शालीनता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाई, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी, जिम्मेदारी और निरंतर परिश्रम को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम में नेतृत्व, आत्मविश्वास, उत्तरदायित्व और सामूहिक भावना का संदेश दिया गया। अंत में विद्यालय परिवार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Share This Article
Leave a comment