मोदीनगर (शिखर समाचार)। उत्थान फाउंडेशन की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में श्री अंबेडकर लाइब्रेरी, कस्बा रोड, मोदीनगर में शिक्षक सम्मान एवं बाल प्रतिभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की ‘बढ़ते कदम’ योजना के तहत प्रत्येक रविवार निःशुल्क अंग्रेजी बोलने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखाई प्रतिभा
कार्यक्रम में मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच मुख्य अतिथि तथा हरनीत सिंह ‘हैप्पी’ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए फाउंडेशन के शिक्षा संबंधी प्रयासों की सराहना की। फाउंडेशन की संस्थापक सचिव सोनिका जैन ने बताया कि श्री अंबेडकर लाइब्रेरी में करीब एक वर्ष से प्रत्येक रविवार बच्चों के लिए निःशुल्क अंग्रेजी बोलने की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। कविता गुप्ता बच्चों को नियमित प्रशिक्षण दे रही हैं।
‘बढ़ते कदम’ योजना से सैकड़ों बच्चों को मिला प्रशिक्षण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
उन्होंने बताया कि ‘बढ़ते कदम’ योजना पिछले तीन वर्षों से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और व्यक्तित्व विकास के लिए संचालित है। इसके माध्यम से अब तक सैकड़ों बच्चे निःशुल्क अंग्रेजी बोलने का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। शिक्षक दिवस पर परविंदर कौर, रिंकी कंसल, पायल जोशी, अलका चौधरी, सोनिया गर्ग और कविता गुप्ता को सम्मानित किया गया।
जन्माष्टमी की मटकी सजावट तथा रक्षाबंधन की राखी निर्माण प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को भी उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन तूबा खान ने किया। इस अवसर पर गजाला खान, अनु माहेश्वरी, ज्योति रानी सहित अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
