समाधान दिवस में 116 शिकायतें, 21 का मौके पर निस्तारण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
116 Complaints Received on Samadhan Diwas, 21 Resolved on the Spot IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तीनों तहसीलों में कुल 116 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 21 शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जिलाधिकारी कविता मीना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

धौलाना में डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

धौलाना तहसील में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता और शांतिपूर्वक सुनकर उनका समयसीमा के भीतर समाधान किया जाए। जिन मामलों में जांच की आवश्यकता हो, उनमें अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करें और रिपोर्ट के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि समाधान दिवस की शासन स्तर से लगातार निगरानी की जाती है, इसलिए प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने के भी निर्देश दिए।

गढ़मुक्तेश्वर और हापुड़ तहसील में भी शिकायतों का मौके पर निस्तारण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

गढ़मुक्तेश्वर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं हापुड़ तहसील में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच का मौके पर समाधान किया गया। तीनों तहसीलों में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment