जन्माष्टमी के डोले और कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर जेवर पुलिस ने किया पैदल गश्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Jewar Police Conducts Foot Patrol Ahead of Janmashtami Procession and Kabaddi Competition IMAGE CREDIT TO पुलिस

जेवर (शिखर समाचार)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर निकलने वाले डोले और कस्बे में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता को देखते हुए जेवर पुलिस ने जहांगीरपुर और जेवर कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने दोनों कस्बों के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल भ्रमण किया। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जन्माष्टमी डोले और कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस की पैदल गश्त का उद्देश्य जन्माष्टमी पर्व के दौरान निकलने वाले डोलों और कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन के बीच किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने देना है। पुलिस ने बाजारों में मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने व्यापारियों से कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या विवाद से बचें और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

जहांगीरपुर और जेवर में प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस ने जहांगीरपुर कस्बे में वेदूजी मंदिर में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके अलावा जेवर कस्बे में भी प्रमुख मार्गों और बाजारों में पैदल गश्त की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व और अन्य आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस की सक्रियता से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा। कोतवाली प्रभारी ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

Share This Article
Leave a comment