हरिद्वार में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में सजी आकर्षक झांकियां

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Sri Krishna Janmashtami Celebrated with Great Enthusiasm in Haridwar; Temples Adorned with Attractive Tableaus IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हरिद्वार (शिखर समाचार)। धर्मनगरी हरिद्वार में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों, आश्रमों और धार्मिक स्थलों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से संबंधित आकर्षक झांकियां सजाने का कार्य शुरू हो गया था। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

रेलवे स्टेशन के बाहर दो दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बाहर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार शाम यहां खाटू श्याम भजन संध्या आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर हरिद्वार की मेयर किरण जैसल, भाजपा नेता विमल कुमार सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

5 सितंबर को होगा सुंदर झांकियों का प्रदर्शन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जन्माष्टमी महोत्सव के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन खाटू श्याम भजन संध्या और 5 सितंबर को सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। उधर, कनखल स्थित बड़ा अखाड़ा आश्रम, ज्वालापुर, आर्यनगर, बंधन पैलेस, कटरा बाजार, फूल जटवाड़ा और अन्य उपनगरों में भी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं को मिश्री-माखन का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment