ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में एफएलसी की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Writing District Magistrate Reviews Preparations for FLC at EVM-VVPAT Warehouse IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर फर्स्ट लेवल चेकिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए वेयरहाउस में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों एवं प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम और अन्य निर्वाचन सामग्री के रखरखाव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निगरानी व्यवस्था लगातार प्रभावी बनाए रखने के साथ वेयरहाउस में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को कहा।

निर्धारित समयसीमा में पूरी हों सभी तैयारियां

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी ने कहा कि फर्स्ट लेवल चेकिंग निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। इसलिए इससे संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू-आधिपत्य अरुण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार, उपजिलाधिकारी पूर्वा शर्मा सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment