विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी, जनप्रतिनिधियों को दें हर कार्य की जानकारी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Pay special attention to the quality of development works, officials; keep public representatives informed about every project. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। जनपद के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित अथवा प्रस्तावित प्रत्येक विकास कार्य की जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधियों को समय से उपलब्ध कराई जाए तथा उनके साथ समन्वय बनाकर कार्यों का निरीक्षण भी कराया जाए। उन्होंने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई की भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।

प्रभारी मंत्री ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सभी गोशालाओं में वर्षा से बचाव के पर्याप्त संसाधन, हरा चारा, भूसा और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गोवंश का नियमित टीकाकरण कराने और बीमारी के लक्षण मिलने पर तत्काल उपचार कराने को कहा। निर्माणाधीन नई गोशालाओं की जानकारी भी जनप्रतिनिधियों को देने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई और पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

वृद्धावस्था पेंशन के संबंध में बताया गया कि लाभार्थियों की केवाईसी और अन्य विवरण अद्यतन होने के कारण कुछ पेंशन रुकी थी। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई तथा पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चिकित्सकों की कमी वाले केंद्रों पर संविदा चिकित्सकों की तैनाती के लिए पत्राचार करने को कहा।

प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और सरकारी सुविधाओं का लाभ बच्चों तक समय से पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन और पूर्ण हो चुके कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास की सूचना जनप्रतिनिधियों को पहले से देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाए।

Share This Article
Leave a comment