अंकित हत्याकांड पर गरजे टिकैत, 2 सितंबर तक गिरफ्तारी नहीं तो भाकियू तय करेगी अगली रणनीति

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Tikait Speaks Out Strongly Over Ankit Murder Case: If No Arrest Is Made by September 2, BKU Will Decide Its Next Course of Action IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने पीड़ित परिवार के पक्ष में आवाज बुलंद करते हुए पुलिस-प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। रविवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख जताया और कहा कि एक होनहार युवक की हत्या के बाद भी यदि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस से जांच में तेजी लाकर हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने की मांग की, ताकि परिवार को न्याय के साथ संतुष्टि भी मिल सके।

2 सितंबर की शोकसभा से पहले गिरफ्तारी की मांग

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

राकेश टिकैत ने बताया कि आगामी 2 सितंबर को अंकित की शोकसभा प्रस्तावित है। उन्होंने मांग की कि शोकसभा से पहले हत्याकांड का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस को मुख्यमंत्री की कार्यशैली के अनुरूप मामले में तेजी दिखाते हुए प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। टिकैत ने स्पष्ट किया कि यदि 2 सितंबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो उसी दिन भाकियू की अगली रणनीति तय की जाएगी। संगठन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगा और परिवार को अकेला नहीं छोड़ेगा।

मां ने लगाई न्याय की गुहार, परिवार ने बयां किया दर्द

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

अंकित की मां सीमा ने भावुक होकर पुलिस-प्रशासन से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर होंगी। अंकित की पत्नी सीमा ने बताया कि उसे गायक के रूप में पहचान दिलाने के लिए परिवार ने काफी मेहनत और धन खर्च किया था। इसके लिए कर्ज लेने के साथ जेवर तक गिरवी रखे गए थे। पति की हत्या के बाद परिवार पूरी तरह टूट चुका है। राकेश टिकैत ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि भाकियू न्याय की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment