बच्चों ने वृक्षों और अधिकारियों को राखी बांधकर दिया रक्षा का संदेश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Children Tied Rakhi to Trees and Officials, Giving a Message of Protection — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

कांधला/शामली (शिखर समाचार)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अनूठी पहल करते हुए विशाल वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने वृक्षों की रक्षा और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प भी लिया। इसके बाद छात्र-छात्राएं शामली पहुंचीं और जिलाधिकारी तथा संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर जनसेवा और समाज की सुरक्षा के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

विद्यालय प्रबंधक इंजीनियर अमन शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, समाज और राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण और प्रकृति की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बच्चों की इस पहल को अधिकारियों और कर्मचारियों ने सराहा।

राखी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

उधर, देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज, बनत में भी रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए आकर्षक राखियां तैयार कीं। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छह की शिवानी ने प्रथम, अक्षा पाल ने द्वितीय और कक्षा सात की शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में कक्षा नौ की गौरी प्रथम, खुशी द्वितीय और सावी तृतीय स्थान पर रहीं।

विजेता छात्राओं को दी शुभकामनाएं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

विद्यालय में प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। शिक्षकों ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।

Share This Article
Leave a comment