रक्षाबंधन पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार, हापुड़ में साड़ी और मिठाई देकर किया सम्मानित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Women gifted free bus travel on Raksha Bandhan; honored in Hapur with sarees and sweets. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए शुरू की गई निःशुल्क बस यात्रा सुविधा के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन के उपहार के रूप में साड़ी और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में सभी महिलाओं, माताओं और बहनों को सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा महिलाओं को रक्षाबंधन पर सम्मान के साथ मायके पहुंचने के साथ ही रोजमर्रा के काम, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए यात्रा में मदद करेगी। यात्रा के दौरान महिलाओं को आधार कार्ड साथ रखना होगा।

60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को स्थायी सुविधा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

मंत्री ने बताया कि 29 अगस्त के बाद 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को प्रदेश की परिवहन निगम की बसों में स्थायी रूप से निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल मुफ्त यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं के सशक्त होने से परिवार, समाज और प्रदेश मजबूत होगा।

बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में रहीं मौजूद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाधिकारी कविता मीना, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे, परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सांसद प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Share This Article
Leave a comment