लायंस क्लब गौरव ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव, ज्योति साहनी बनीं तीज क्वीन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Lions Club Gaurav celebrated the Hariyali Teej festival with great enthusiasm, with Jyoti Sahni being crowned the Teej Queen. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हापुड़ (शिखर समाचार)। हरियाली तीज के अवसर पर लायंस क्लब हापुड़ गौरव की ओर से बुधवार को रंगारंग तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। पारंपरिक हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत-संगीत, सावन के झूलों, मेहंदी और विभिन्न मनोरंजक खेलों का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण तीज के उल्लास और पारंपरिक रंगों से सराबोर नजर आया।

क्लब की अध्यक्ष रेखा सिंह, सचिव अधिवक्ता ज्योति और कोषाध्यक्ष आराधना बाजपई के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में क्लब की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। निर्णायकों ने विभिन्न गतिविधियों के आधार पर ज्योति साहनी को तीज क्वीन के खिताब से सम्मानित किया। उनके नाम की घोषणा होते ही सदस्यों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया और बधाई दी।

भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का संदेश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीषा शर्मा का विशेष योगदान रहा। क्लब की अध्यक्ष रेखा सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि तीज जैसे पर्व महिलाओं को मिलकर खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं।

क्लब की सदस्याओं ने बढ़ाया आयोजन का उत्साह

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस अवसर पर डॉ. आराधना बाजपई, मनीषा शर्मा, सिमरन गोयल, शालू ग्रोवर, पारुल जिंदल, ममता अरोड़ा, मिली सिंह, नीरू मित्तल, शालिनी चौधरी, पूनम शर्मा, उर्मिला, शिल्पा त्यागी, मंजू बंसल सहित क्लब की अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।

Share This Article
Leave a comment