गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना मसूरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 362 पुड़िया अवैध गांजा बरामद किया है। दोनों के खिलाफ थाना मसूरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
362 पुड़िया अवैध गांजा बरामद
इसी कड़ी में थाना मसूरी पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने गांजा तस्करी में संलिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों की पहचान नवेल और सैब के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना मसूरी में दोनों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
दिल्ली से गांजा लाकर आसपास के क्षेत्रों में करते थे सप्लाई
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
पूछताछ के दौरान इन्होंने पुलिस को बताया कि वह दोनों दिल्ली से चोरी-छिपे प्लास्टिक के कट्टे में गांजा खरीदकर लाते थे। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में राह चलते लोगों को गांजा अधिक कीमत पर बेचते थे। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों और गांजा सप्लाई के नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
