हरे पेड़ों पर चली आरी तो डीएम कविता मीना ने दिखाई सख्ती, वनरक्षक सस्पेंड; दो अधिकारियों को नोटिस

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
When green trees were felled, DM Kavita Meena took strict action; a forest guard was suspended and two officials were issued notices. IMAGE CREDIT TO विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। कांवड़ियों की सुरक्षा के नाम पर हरे पेड़ों की कटाई के मामले में जिलाधिकारी कविता मीना ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर बीट प्रभारी वनरक्षक राहुल सिंह को निलंबित कर दिया गया है, जबकि सेक्शन अधिकारी और क्षेत्रीय वनाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले में वन अपराध भी दर्ज किया गया है।

हरे पेड़ों की कटाई पर डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी कविता मीना ने यात्रा मार्ग पर केवल अवरोधक शाखाओं की छंटाई के निर्देश दिए थे, लेकिन आरोप है कि इन निर्देशों के विपरीत नेशनल हाईवे-9 और गढ़-दिल्ली रोड पर कई हरे पेड़ों को जड़ से काट दिया गया। वहीं, सड़क किनारे अब भी करीब एक दर्जन सूखे और खतरनाक पेड़ हादसे का खतरा बने हुए हैं।

बीट प्रभारी वनरक्षक राहुल सिंह निलंबित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। डीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से केवल दो सूखे पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई थी। निर्धारित अनुमति से अधिक कटान पाए जाने पर बीट प्रभारी वनरक्षक राहुल सिंह को निलंबित किया गया है। साथ ही सेक्शन अधिकारी और क्षेत्रीय वनाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है

WhatsApp Image 2026 08 05 at 21.16.24 3

जिलाधिकारी कविता मीना ने स्पष्ट किया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment